शास्त्री कालोनी ओल्ड फरीदाबाद लखानी शोरूम के सामने चाय वाले ने लगाई फांसी !

फरीदाबाद, 3 फरवरी। बीती रात एक चाय वाले ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी घर में दो और लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जानकारी के मुताबिक राकेश नाम का व्यक्ति चाय बेचने का काम करता है और उसके तीन बच्चे हैं। आर्थिक तंगी या किसी बात को लेकर उसने रात को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मुआयना कर शव को अपने साथ टैम्पों में लेकर चली गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या!



