‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता के लिए मांग की

फरीदाबाद/उत्तर प्रदेश : यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि हथिनी कुण्ड से फरीदाबाद, वृन्दावन, आगरा होते हुए प्रयाग राज तक जाने वाले यमुना जी के प्राकृतिक मार्ग की अत्यंत दीन-हीन अवस्था के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है? जब एक कतरा मात्र भी यमुना जल हथिनी कुण्ड से प्राकृतिक मार्ग में नहीं छोड़ा जा रहा है तो यमुना जी के प्राकृतिक मार्ग में कैसा जल है?

डॉ. सिंह ने ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर समस्त यमुना प्रेमियों के लिए सामाजिक न्याय माँग करते हुए यमुना जी को अविरल और निर्मल बनाने के लिए तत्काल स्थायी कदम उठाने की माँग किया। वे वृन्दावन में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में यमुना रक्षक दल द्वारा पवित्र यमुना जल का ब्रज के प्रसिद्ध मंदिरों एवं संत समाज में वितरण हेतु तैयार रणनीति पर चर्चा हेतु आयोजित प्रेस वार्ता में सम्मिलित होने के लिए वृन्दावन धाम रवाना हो रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!