शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा, कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या

बिजनौर (उप्र) : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार थाना नजीबाबाद के गांव नंगला में रहने वाले विजय सिंह को शराब की लत है और देर रात शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद विजय ने पत्नी गुड्डी (45) पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि शराब पीने को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!