‘बदलाव हमारी कोशिश’ के प्रतिनिधि मंडल ने की जिला उपायुक्त से मुलाकात

फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट अपनी तीसरी वर्षगांठ मन रहा है। ट्रस्ट ने जनसेवा के क्षेत्र में अपने योगदान के तीन वर्ष पूरे किये। इस अवसर पर ‘बदलाव हमारी कोशिश’ चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा सुषमा यादव के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त यशपाल यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ट्रस्ट की तरफ से उपायुक्त यशपाल यादव को स्मृति स्वरूप एक पोट्र्रेट भी भेंट किया गया।

मुलाकात के बारे में बताते हुए ट्रस्ट के अध्यक्षा सुषमा यादव ने कहा कि हमारा देश हमेशा से समाजसेवा में अग्रणी रहा है। उसने सबसे पहले ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का उच्च सिद्धान्त बनाकर विश्व बन्धुत्व का दिव्य सन्देश दिया है। हमारा ट्रस्ट ‘बदलाव हमारी कोशिश’ इसी उच्च सिद्धान्त को अपनाकर समाज तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रयासरत है। ट्रस्ट ने बीते 3 वर्षों में अनेक समाजसेवा के कार्य किये। इन प्रयासों में जिला उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा मार्गदर्शन के साथ साथ हर संभव सहयोग मिला। इसके लिए ही तीसरी वर्षगांठ पर हमने उपायुक्त महोदय से भेंट कर उनका धन्यवाद किया। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने ट्रस्ट के कार्यों को सराहा और आगे भी ट्रस्ट को हर संभव सहयोग का आश्वाशन दिया है। गौरतलब है की ट्रस्ट की टीम जिला उपायुक्त से पहले भी बहुत से मुद्दों पर भेंट कर चुकी हैं। ‘बदलाव हमारी कोशिश’ चेरिटेबल ट्रस्ट को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला उपायुक्त द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!