शाखें रहीं तो फूल और पत्ते भी आएँगे, ये दिन अगर बुरे हैं तो अच्छे भी आएंगे : ओ पी सिंह

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने कोरोना महामारी के इस विकट समय में लोगों को हौसला बनाए रखने व अच्छे समय की उम्मीद बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बूरा समय है जो जल्द ही बीत जाएगा, हमें हौसले और जज्बे के साथ कोरोना के साथ लड़ी जा रही इस जंग को जीतने की उम्मीद को बांधे रखना है। हौसले के आगे बड़ी-बड़ी चुनौतियां भी घुटने टेक देती हैं। हौंसलों के साथ लड़ी गई जंग किसी भी मनुष्य के लिए जीत का दरवाजा खोल सकती है इसलिए हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और सकारात्मक सौच के साथ आगे बढऩा चाहिए।

कोरोना से जंग जितने के लिए हमें अपना सुरक्षा कवच मजबूत रखने की आवश्यकता है। इस वक्त मास्क, सेनेटाइजर और 2 गज दूरी ही हमारे सुरक्षा कवच है, इसलिए यह जंग जितने के लिए हमारे द्वारा इन संसाधनों का उपयोग करना अति आवश्यक है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद पुलिस के 266 पुलिसकर्मियों में 41 पुलिसकर्मी कोरोना को मात दे चुके है। वहीं लॉकडाउन के दौरान नियम तोडऩे वालों के खिलाफ दर्ज 230 मुकदमों में 296 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 11 लोग शामिल हैं।

पुलिस द्वारा 73192 लोगों को मास्क वितरित किए गए और 4875 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई। साथ ही 32362 लोगों के मास्क के चालान काटकर एक करोड़ 61 लाख 81 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि कोरोना से इस जंग में कोविड नियमों का पालन करके पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और अपने तथा अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहें। मन में रखो हौसला, आपस में रखो 2 गज का फासला, फिर वही दिन आएंगें, अगर हम सकारात्मक सोच बनाएंगें। फिर वही दिन आएंगें, हम कोरोना को हराएंगें… अगर हम मास्क लगाएंगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!