हरियाणा की पूर्व मंत्री कमला वर्मा का निधन

यमुनानगर : हरियाणा की पूर्व मंत्री एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता कमला वर्मा का निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। कोविड-19 से उबरने के बाद यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में उनका ब्लैक फंगस संक्रमण का उपचार चल रहा था।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि वर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ी और शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। खट्टर ने ट्वीट कर कहा कि कमला वर्मा के निधन से एक युग का समापन हो गया। हरियाणा की भाजपा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि वह पूर्व मंत्री वर्मा के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। कमला वर्मा हरियाणा की भाजपा इकाई की पहली अध्यक्ष थीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!