सर्व समाज के विकास से ही देश का विकास : नंदकिशोर कन्डेरे

फरीदाबाद। बहुजन समाज पार्टी जिला फरीदाबाद की टीम में सर्व समाज के लोगों की आस्था निरंतर बढती जा रही है। पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत निरंतर लोग पार्टी ज्वाईन कर रहे हैं। इसी कडी में ओबीसी वर्ग से नंद किशोर नागर (कन्डेरे) ने बसपा को ज्वाईन किया। श्री कन्डेरे एनआईटी विधानसभा के वार्ड 6 में रहते हैं, और फरीदाबाद की निजि कम्पनी में यूनियन लीडर हैं। बसपा के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने उनको और उनके साथी महेन्द्र पाल को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्ता प्रदान की। सदस्यता कार्यक्रम कोरोना महामारी को देखते हुए सीमित सदस्यों के साथ किया गया। कार्यक्रम में बसपा जिला जोन प्रभारी मुन्नीलाल दीपिया, सं. उपकार सिंह, जिला कोशाध्यक्ष बृजभूषण कर्दम, नवाव रजा खान, लोधी समाज से जगविजय वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज, मानसिंह जिला अध्यक्ष, लोधी समाज, राजवीर सिंह महासचिव फरीदाबाद, रामनिवास लोधी समाज, प्रजापति समाज से सुरेश बडखल अध्यक्ष, सियाराम, राजेश, श्रीपाल वाल्मीकि, चन्द्रपाल यादव, हरिशंकर सैन अध्यक्ष सैन समाज, अशोक कुमार, मनोज कुमार, आर.डी राठौर, शेरपाल सिंह, भरत ङ्क्षसह बघेल, ओम प्रकाश, बालकिशन, शिवकुमार, नरेन्द्र कन्डेेरे नागर, हरमेश रेवाडिया, बसपा एनआईटी अध्यक्ष महावीर सिंह, फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष के. एल. गौतम, बडखल से भूपङ्क्षसह चौहान, बल्लभगढ से विजय पाल, डॉ. रामङ्क्षसह, पृथला से विजय नम्बरदार, वीरपाल, कार्यालय सचिव विपुल गौतम, रमेश कश्यप, सुनीता चांदना, धमेन्द्र दिक्षित, प्रेमी सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर श्री कन्डेरे ने कहा बहुजन समाज पार्टी केवल राजनैतिक पार्टी नहीं बल्कि हमारे बहुजन समाज के महपुरूषों की विचारधारा है। हमारे संतों ने इंसानियत का उपदेश दिया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बसपा सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कुमारी मायावती जी ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा पर चलकर उत्तर प्रदेश का चार बार मुख्यमंत्री रहते हुए चाहुंमुखी विकास किया है। उन्होने हर समाज हर जाति धर्म के गरीब लोगों को फ्लैट, मकान और भूमिहीनों को जमीन दी। पूरे प्रदेश में हाईवे और रोड बनाए। जबकि अन्य पार्टियां केवल नाम के लिए सबका साथ सबका विकास का नारा देती हैं। उन्होने जिला बसपा यूनिट के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।
बसपा जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा आने वाला समय बसपा का है, क्योंकि देश की जनता ने कांग्रेस से तंग आकर भाजपा को सत्ता सौंपी थी, मगर भाजपा जुमलों की पार्टी निकली, और सात साल में ही देश को बर्बाद कर दिया। आज जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी से बुरी हालत में है। उन्होने कहा पंजाब में शिरोमणी अकाली दल के साथ बसपा का गठबंधन हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा गठबंधन की सरकार पंजाब में बनेगी। उन्होने लोगों से आहवान किया की भाजपा कांग्रेस पर विश्वास न करते हुए बसपा को ज्वाईन करें और बहन जी को देश की सत्ता सौंपे।



