खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखता : गंगेश तिवारी

फरीदाबाद : सेक्टर-22 शोतोकॉन कराटे ट्रेनिंग सेंटर में कराटे बेल्ट टेस्ट प्रोमोशन अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सोम राजन समाज सेवी मौजूद थे। ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य तकनीकी निर्देशक इंटरनेशनल रेफरी कराटे मास्टर गंगेश तिवारी, मुख्य कराटे कोच मुकेश यादव, जिला खेल कराटे संग फरीदाबाद के अध्यक्ष सलमान अली, मास्टर प्रिंस, कराटे कोच गीता गिरी, मास्टर रामदयाल ने खिलाडिय़ों का टेस्ट लिया। उन्होंने आत्म सुरक्षा से जुड़ी बारीकियों को अवगत कराया और विजेता खिलाडिय़ों को बेल्ट देकर सम्मानित किया।
खिलाडिय़ों का टेस्ट फेडरेशन के मुख्य तकनिकी निर्देशक इंटरनेशनल रेफरी कराटे मास्टर गंगेश तिवारी ने सभी खिलाडिय़ों को महत्वपूण टिप्स दिए और कहा कि कराटे जहां आत्म सुरक्षा के लिए अच्छा है, वही इस खेल से जुडक़र खिलाड़ी अपने भविष्य को उज्जवल बना सकता है। खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने बेल्ट टेस्ट में खिलाडिय़ों को टेस्ट के दौरान काता कुमिते व कीहोन की बारीकियों से अवगत कराया। टेस्ट के दौरान उत्तम मिश्रा ने प्रोविजनल ब्लैक बेल्ट, अमित, सूरज, सिमरन राघव, अन्नू कुमारी, चंदन, निधि राठौर, नितिन राठौर, अनुराग ने अपनी कला के प्रदर्शन के आधार पर येलो बेल्ट पर कब्जा जमाया।



