पति ने पत्नी पर डंडों से वार कर हाथ तोड़ा, गिरफ्तार

फरीदाबाद : सेक्टर-8 थाना पुलिस टीम ने एक पीडि़त महिला को उसके पति और पति के दोस्त द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीडि़त महिला सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में रहती है और ब्यूटी पार्लर का होम सर्विस देती है। उसका पति सेक्टर-11 में किसी निजी कंपनी में काम करता है। पति का दोस्त गोलू उसके साथ ही रहता है।

पिछले 8 माह से महिला का उसके पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। 21 जून को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में बात बढ़ गयी और पति ने अपने दोस्त गोलू से डंडा माँगा। गोलू ने डंडा उपलब्ध करा दिया। आरोपी पति मुकेश ने पीडि़त महिला पत्नी पर डंडो से वार कर दिया, डंडा हाथ पर लगने से महिला का हाथ टूट गया और फर्श पर गिर गयी। आरोपी पति और उसका दोस्त पीडि़ता को वहीं छोडक़र फरार हो गए।

इसके बाद पीडि़त महिला ने स्थानीय थाना आकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों मुकेश व गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!