नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा तारा नेत्र संस्थान के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

फरीदाबाद, 8 अगस्त। नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा आज तारा नेत्र संस्थानके सहयोग से डबुआ कालोनी स्थित सोनी पब्लिक स्कूल में चौथे नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन एवं शिक्षाविद् अमित जैन द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर विश्वास सी.सै.स्कूल के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, एलपिस स्कूल चेयरमैन राजेश मदान. एस.एम.सी.सै.स्कूल चेयरमैन सुन्दर सिंह, डा. धर्मेन्द्र नांदल विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर नव प्रयास सेवा संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव व शिक्षाविद् अमित जैन ने बताया कि आज नेत्र जांच शिविर में कुल चैकअप 340 लोगों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई। जिनमें से 210 लोगों को चश्में वितरित किए गए। 190 लोगों को नेत्रों की दवाई निशुल्क उपलब्ध कराई गई। साथ ही 28 लोगों का मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अतिथि प्रदीप गुप्ता, राजेश मदान, सुंदर सिंह ने कहा कि ऐसे शिविर लगाने से आम जन को बहुत फायदा मिलता है, क्योंकि यहां के ज्यादातर लोग रोजी-रोटी की जुगाह में सुबह से ही अपने कार्यस्थलों पर चले जाते है। उन्हें न तो अस्पताल जाने का समय मिलता है और न ही किसी प्रकार की जांच करवाने का। ऐसे शिविर से आम जन का बहुत फायदा होता है।

इस अवसर पर सुनील यादव, युवा नेता सचिन तंवर, सदस्य रमेश जोशी, अशोक पौद्दार, अजय कुमार, अनिल यादव, रवि चौहान, मनीष शर्मा व तारा नेत्र संस्थानों के डाक्टरों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!