महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रहा है महिला विकास निगम : बबीता फोगाट

फरीदाबाद, 2 सितंबर। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फोगाट ने कहा कि सरकार का प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला विकास निगम उन्हें लोन की सुविधा मुहैया करवा रहा है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकार की सुविधाओं का फायदा उठाएं और जिस भी स्वरोजगार के लिए लोन ले उसका सही क्रियान्वयन करके अच्छा संचालन करें। ताकि वह स्वावलंबी बन सके।

हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फोगाट आज वीरवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में महिलाओं को ऋण देने ऋण वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना लिए मुख्य ध्येय है। यदि महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तो देश भी आत्मनिर्भर होगा।

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि प्रदेश में महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं को 20 लाख रुपए की धनराशि तक लोन दिया जा रहा है। ताकि वे स्वावलंबी बन सके। उन्होंने कहा कि जो भी महिलाएं जिस कार्य के लिए लोन ले उसे धरातल पर जरूर करें। इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी। महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फोगाट में 10 महिलाओं को एजुकेशन लोन और 9 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2033546 रुपये की धनराशि के लोन चैक दिए।

एजुकेशन लोन में एमबीबीएस के लिए पूजा, पीजीडीएम के लिए राधिका, गारिम सतीजा, सृष्टि, डोली अरोड़ा, एमबीबीएस के लिए अंशुल, मानवी, हिमांशी और स्वयं रोजगार के लिए प्रेमलता, कस्तूरी, मीनू, गीता, परमजीत, श्यामवती, मधु, हेमलता व सुनीता को चेक वितरित किए।

इस अवसर पर हरियाणा महिला विकास निगम के डीएम देशराज सहित निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!