फरीदाबाद पुलिस ने शुरू की एक अनूठी पहल, महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने लगाया जाएगा स्त्रीलिंक मेला

  • मेले में महिला पुलिसकर्मी स्टॉल लगाकर सुनेगी महिलाओं की समस्या

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अंशु सिंगला ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा।

आज यह मेला डबुआ कॉलोनी के समुदाय भवन में लगाया गया था। इसमें एसएचओ महिला थाना एनआईटी इंस्पेक्टर माया और उनकी पुलिस टीम मौजूद रही।

मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने औरतों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया उनको बताया गया कि अगर आप के खिलाफ घर या बाहर कहीं भी शोषण होता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं।

वहां पर मौजूद इंस्पेक्टर माया ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में महिलाओं को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने जागरूकता की तरफ एक और कदम बढ़ाया है अब हर महीने एक स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति स्टॉल लगाकर उन्हें जानकारी दी जाएगी,,अगर किसी महिला को किसी भी तरह की कोई परेशानी है। तो स्टॉल पर बैठे हुए लीगल एडवाइजर उन्हें सलाह देंगे और उनकी समस्या का निवारण करेंगे।

एसएचओ माया ने बताया कि महिलाओं के लिए स्त्रीलिंक मेला आयोजन फरीदाबाद में पहली बार किया गया है। इस मेले में महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनके दिमाग में क्या चल रहा है इसकी भी जानकारी मिलेंगी इसके साथ साथ महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में कितनी जागरूक है इसका भी पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!