मूलचंद शर्मा ने गलियों में पैदल घूमकर यहां चल रहे कार्यों के बारे में लोगों से की चर्चा

बल्लबगढ़, 5 अक्टूबर। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गोवर्धन पूजा के मौके पर शहर में कई स्थानों पर आयोजित अन्नकूट भंडारो में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे।

मूलचंद शर्मा ने शहर के 200 साल से भी ज्यादा पुराने भगवान चतुर्भुज मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के पुजारी परिवार से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी और भंडारे में आये लोगों को भी गोवर्धन पूजा की बधाई दी। परिवहन मंत्री ने बल्लबगढ़ के बनिया वाडे में गलियों से पैदल घूमकर यहां चल रहे कार्यों के बारे में लोगों से चर्चा की। उन्होंने स्थानिय लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही चल रहे कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पारस जैन, सुनील पंडित, श्यामसुंदर शर्मा, अनिल शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!