किसानों की रिव्यू याचिका की सुनवाई को लेकर किसानों ने की बैठक

फरीदाबाद : नहर पार ग्रेटर फऱीदाबाद के गाँव बडौली में किसान संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फऱीदाबाद के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने की। बैठक का आयोजन ब्लॉक समिति मेंबर सतपाल चंदीला की तरफ़ से किया।

सुप्रीम कोर्ट नहर पार के किसानों की रिव्यू याचिका की सुनवाई 27 तारीख़ को करेगा। नहर पार के किसान ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ ही रिव्यू याचिका दायर कर रखी है जिसकी सुनवाई 27 तारीख़ को होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट कोर्ट पंजाब एवं हरियाणा के 1229 वर्ग गज के मुआवज़ा को घटाकर 645 रुपये वर्ग गज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नहर पार के पाँच गांवों के किसानों की मुआवज़ा बढ़ाने की आस बिलकुल टूट गयी। यह फ़ैसला किसानों के 15 वर्षों के संघर्ष के बाद आया है।

नहर पार ग्रेटर फऱीदाबाद के किसान नेता रणबीर चन्दीला ने बैठक में कहा कि नहर पार के पाँच गांवों का नोटिफिकेशन के 10/5/2006 को हुआ था जिसमें पाँच गांवों की ज़मीन को सेक्टर 75/80 रिहायशी सेक्टरों के लिए 16 लाख रूपये प्रति वर्ग गज हिसाब से अधिकृत किया। इस फ़ैसले से नहर पार के किसान संतुष्ट नहीं हुई। उन्होने इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसको हाईकोर्ट ने बढ़ाकर 1229 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से कर दिया। नहर पार किसान इस फ़ैसले से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने एक पंचायत करके देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी। कोर्ट ने गाँव सीही का मुआवज़ा 1351 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया। चार गाँव बडौली प्रहलादपुर मिर्ज़ापुर भतौला का मुआवज़ा 1229 रुपये प्रति वर्ग गज से घटाकर 645 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया। जबकि पाँचों गाँव के किसान एक साथ ही संघर्ष करते चले आ रहे हैं। इस फ़ैसले से किसानों की आस टूट गई है।

किसान नेता निरंजन नंम्बरदार ने कहा कि किसानों को अब सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से बड़ी उम्मीद लगा रखी है। अबकी बार फ़ैसला किसानों के हक़ में आएगा। बैठक में नरेंद्र चन्दीला, अदल सिंह चन्दीला, हर्ष वशिष्ठ एडवोकेट, पूर्व सरपंच राजवीर, सतबीर मास्टर, मस्तू ठेकेदार, सुखवीर चन्दीला, महेंद्र चन्दीला, हरी राम, दुली चन्द, ओमप्रकाश सुनील ब्रह्म किशोर आदि किसान मौजूद थे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!