केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने बांटे कंबल

फरीदाबाद : आजादी का अमृत महोत्सव व गणतंत्र दिवस के अवसर पर केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय फरीदाबाद के कार्यालय प्रमुख अभय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कडक़ड़ाती ठंड से बचने के लिए जरूरतमन्द परिवारों को बैंक अधिकारियों द्वारा कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर बैंक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

केनरा बैंक द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर जरूरतमन्द पुरुष एवं महिलाओं को कंबल का वितरण करते हुए बैंक अधिकारी।

बैंक प्रबंधक मेघा बंसल ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में अगर हम किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़े या कंबल देते हैं तो यह बड़ा पुण्य का कार्य है। लोगों को जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!