क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर में एक स्नैचर को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल फोन बरामद

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने स्नैचिंग की धाराओं के तहत 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रवि है जो मूलतः राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल नई दिल्ली के बदरपुर एरिया में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है और इसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर पुलिस थाना सराय एरिया में मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक महिला से मोबाइल छीना था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा तथा इस मामले में फरार चल रहे उसके दो अन्य साथियों की तलाश करके उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!