आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद ने पीयूष हाइट्स सोसाईटी के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की

फरीदाबाद, 23 अप्रैल। आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद ने पीयूष हाइट्स सोसाईटी के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की जिसमें सी.एस.आर. पार्टनरस के साथ-साथ निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त इन्द्रजीत कुलडिय़ा भी शामिल थे।

इस बैठक में पीयूष हाइट्स सोसाईटी के आर.डब्लू.ए. के प्रतिनिधियों ने बताया की निगमायुक्त के आदेश अनुसार फरीदाबाद को प्लास्टिक मुक्त बनाने की श्रृखला में उन्होने अपनी एक अहम भूमिका निभायी है जिसकी शुरूआत उन्होंने अपनी सोसाईटी से ही की है। उन्होने यह सुनिश्चित किया कि उन्होंने अपनी पूरी सोसाईटी को प्लास्टिक मुक्त बना दिया है तथा उनकी सोसाईटी ने अपनी सोसाईटी के बेस्ट से सोसाईटी के परिसर में ही खाद बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।

निगमायुक्त द्वारा पीयूष हाइट्स सोसाईटी के आर.डब्लू.ए. के प्रतिनिधियों के इस कार्य की सराहना की और सभी सदस्यों को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त इम्पीरियल ऑटो के सीईओ तरुण लांबा और मास्टर ट्रेनर मीना खन्ना ने सीएसआर के माध्यम से नगर निगम को योगदान देने के बारे में निगमायुक्त से मुलाकात की और उचित योगदान देने के लिए आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!