क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर बरामद की 3 मोटरसाइकिल

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राकेश है जो बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मुजेसर, सेक्टर 31 तथा सेक्टर 58 में चोरी की धाराओं के तहत तीन मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपी ने तीनों स्थानों से एक एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।

क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने इससे पहले चोरी की गई दो मोटरसाइकिल के बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसके पश्चात आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद करने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!