सेक्टर-85 सी ब्लॉक के निवासियों ने विधायक राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद : तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारी मोदी मनोहर सरकार वास्तव में जनता की सरकार है। हमारी सरकारें अंत में खड़े व्यक्ति से विकास की कहानी को शुरू करती हैं। यही कारण है कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें जनता की सरकारें साबित हो रही हैं।

वह अपने निवास पर सेक्टर 85 सी ब्लॉक से आए आरडब्ल्यूए सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने विधायक को अपना एक मांग पत्र सौंपा जिसमें उनके सी ब्लॉक पार्क में बच्चों के लिए झूले, स्लाइड, बैंच, पूरे ब्लॉक के लिए सोलर लाइटें और सार्वजनिक वाटर कूलर लगवाने की मांगें रखीं। विधायक ने इन्हें तुरंत ही पूरा करने के लिए अधिकारियों को कह दिया। जिस पर निवासियों ने बड़ी प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि यदि कोरोना महामारी नहीं आती तो भारत की अर्थव्यवस्था कुछ और होती, लेकिन शुक्र इस बात का है कि हमारे पास मोदी मनोहर जैसा नेतृत्व है जिनकी वजह से इस महामारी में भी कालाबाजारी पर काफी हर नियंत्रण रखा गया। नागर ने कहा कि इस महामारी के कारण दुनिया की महाशक्तियों की नींव हिल गई है लेकिन भारत आप सबके सहयोग से सर्वाइव कर रहा है। नागर ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमें सरकार की कोशिशों को उसी धैर्य से देखना है जिस धैर्य के साथ हमने इस महामारी को हराया है। अब हमारे यहां भी विकास कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। आप देखेंगे कि हमारे तिगांव में भी हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। आपको फिर भी किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो निश्चित होकर मुझसे मिल सकते हो। मेरे दरवाजे हर व्यक्ति के लिए हमेशा खुले हुए हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दयानन्द नागर, हरीश शर्मा, भूपेन्द्र डागर, अमरेन्द्र कुमार, विष्णु वर्मा, अनिल मदान, राकेश सरना, सुनील कुमार, राकेश सरना, विरेन्द्र मग्गू, मनोज कुमार, सुनील कुमार, सुदेश, रविन्द्रन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!