क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी को किया बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने वाहन चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वकील है को मेवात के करहेडा गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शहर बल्लबगढ़ में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपी ने एक स्कूटी चोरी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित बल्लभगढ़ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी को बरामद किया जा चुका है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ने फरवरी 2022 में थाना शहर बल्लभगढ़ एरिया से स्कूटी चोरी की थी जिसे पुलिस ने चोरी की स्कूटी सहित काबू कर लिया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!