यूपीएससी परीक्षा में महक जैन ने 17वीं रैंक हासिल कर फरीदाबाद का नाम देशभर में रोशन किया : बलजीत कौशिक

फरीदाबाद : यूपीएससी परीक्षा में आल इंडिया में 17 रैंक हासिल करने वाली फरीदाबाद की बेटी महक जैन का पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के भाई एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बलजीत कौशिक ने मुंह मीठा कराकर व बुक्के देकर स्वागत किया। इस मौके पर महक के पिता प्रदीप जैन, माता नीलिमा जैन व बहन मौजूद थी।

श्री कौशिक ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा में महक ने 17वीं रैंक हासिल कर फरीदाबाद का नाम देशभर में रोशन किया है। बेटी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। चाहे वह भारतीय प्रशासनिक सेवा हो, भारतीय पुलिस सेवा, जहाज चलाने से लेकर हर कार्य बाखूबी निवर्हन कर रही है।

इस मौके पर प्रो. एम.पी. सिंह, महक के चाचा नरेन्द्र जैन के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!