समाज में जैसी चर्चाएं होंगी वैसी ही लोगों की मानसिकता बनेगी : लक्ष्य

फरीदाबाद : लक्ष्य की फरीदाबाद टीम ने लक्ष्य कमांडर नीरज नाहरवाल के नेतृत्व में “लक्ष्य 100 संपर्क कार्यालय” अभियान के तहत फरीदाबाद के गांव भांकरी में स्थित लक्ष्य कमांडर दयावती कर्दम के निवास पर लक्ष्य संगठन के 15वें संपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया तथा महापुरुषों के सम्मान में जोशीले नारे भी लगाए।
समाज में जैसी चर्चाएं होंगी वैसी ही लोगों की मानसिकता बनेगी! कहावत भी है कि जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे। इसीलिए समाज में अच्छी अच्छी सकारात्मक चर्चाएं होनी चाहिए, महापुरुषों के संघर्ष को हमेशा चर्चाओं में लाना चाहिए ताकि समाज के लोग स्वाभिमान को अच्छे से समझ सके।
वे किसी के पिछ लग्गू ना बने बल्कि अगवा बनने का प्रयास करें और अपने परिवार के साथ साथ समाज के लिए भी संघर्ष करें। यह बात लक्ष्य कमांडरों ने लक्ष्य संगठन के 15 वें संपर्क कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही।
इस कार्यक्रम में लक्ष्य कमांडर दयावती कर्दम, रजत कर्दम, सुंदर कर्दम, धीरज गौतम, मुकेश कर्दम, नीरज नहरावल व के पी गौतम ने हिस्सा लिया।



