5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का किया जाएगा आयोजन

  • कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
  • क्षेत्र के विधायक गण व उच्च स्तर के प्रशासनिक अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

फरीदाबाद, 3 जून। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 5 जून रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे व क्षेत्र के विधायक गण सहित जिला के उच्च स्तर के प्रशासनिक अधिकारी भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने आगे बताया हरियाणा सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रविवार 5 जून प्रातः 9:00 बजे एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल, सेक्टर 12 फरीदाबाद में इस राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सभी विधायक गण व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हेलीपैड ग्राउंड में पौधारोपण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति के महत्व और इसके संरक्षण पर जोर देता है। हमारी प्रकृति को सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में यह दिन मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को समर्पित एक दिन है। यह विभिन्न समाजों और समुदायों के लोगों को उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को विकसित करने में सक्रिय एजेंट बनने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!