गंगा दशहरा पर मानव सेवा समिति ने जनता को पिलाया मीठा ठंडा पानी, शुक्रवार को भी लगेगी छबील

फरीदाबाद : मानव सेवा समिति महिला मंडल व सीनियर सिटीजन सेल के सौजन्य से गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गुरुवार को समिति के कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जनता को ठंडा मीठा पानी पिलाया गया। शुक्रवार 10 जून को भी निर्जला एकादशी के पर्व पर मानव भवन पर छबील लगाई जाएगी। महिला मंडल चेयरमैन ऊषा किरण शर्मा के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्य राज राठी, सीमा मंगला, कमला वर्मा, संतोष दहिया, रमा सरना, सुधा गर्ग, सरोज, मीरा, परमेश्वरी, वरिष्ठ सदस्य एम एल मोदी, जसवंत सिंह, डॉ, बनवारी गुप्ता,ओपी सहल, गोविंद वर्मा, सदाशिव सेठी ने सेवा कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस पुण्य अवसर पर समिति के पदाधिकारी कैलाश शर्मा, अरुण बजाज, सुरेंद्र जग्गा, राजेंद्र गोयनका, प्रेम पसरीजा, संजीव शर्मा, राजेंद्र बंसल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!