डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने निर्जला एकादशी पर लगाई मीठे पानी की छबील

फरीदाबाद : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर स्कूल के बाहर मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर स्कूल के छात्र प्रतिनिधि,शिक्षक व स्कूल के कर्मचारियों ने आते-जाते लोगों में मीठा पानी वितरित किया। स्कूल द्वारा बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं व इसके पीछे के ज्ञान से अवगत कराया गया।

स्कूल की प्रिंसीपल सुरजीत खन्ना ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के अंदर सेवा, परोपकार व परमार्थ की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में छात्र जीवन से ही नैतिक मूल्यों व समाज सेवा के भाव को विकसित करना चाहिए और इसी उद्देश्य से हमेशा डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद आगे बढक़र कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा भाव के कार्य निरंतर चलते रहेंगे। इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया है और उन्होंने इस मीठा जल वितरण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!