शत प्रतिशत रहा ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम

फरीदाबाद : एसजीएम नगर स्थित ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल का बारहवी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें सभी बच्चों ने अच्छे अंक लाकर अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया। स्कूल के मेधावी 28 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 9 बच्चों ने द्वितीय स्थान व 9 बच्चों ने मैरिट में अपनी जगह बनाई। स्कूल में मैरिट प्रथम स्थान 92 प्रतिशत अंको के साथ श्रद्धा शुक्ला ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर वर्षा सिन्हा 89 प्रतिशत अंको के साथ व तीसरा स्थान देवेन्दर ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में चंचल, दीपक, प्रिंस, सुमन, शिवम मौर्य, निखिल, साहिल अली, रूबी फरनाज, अदिल सैफी, अभिषेक, जावेद, साहिल, ललित, कार्तिक, अंकित शर्मा, अभिषेक, श्वेता, योगिन्दर, रूबिना आदि शामिल रहे।

स्कूल के चैयरमैन पंडित शिवचरन शर्मा एवं वाइस चैयरमैन पंडित सन्नी शर्मा ने सभी बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया और भविष्य के लिये सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। स्कूल के डायरेक्टर सोनू शर्मा ने सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया तथा उनकी कढ़ी मेहनत की सराहना की।

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल डाक्टर मानव शर्मा ने सभी बच्चों को भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुये कहा कि इस कढ़ी मेहनत में आपके साथ-साथ आपके माता-पिता व अध्यापकों की मेहनत भी है। जिसे आप हमेशा याद रखें। प्रिंसिपल डाक्टर मानव शर्मा बच्चों व उनके माता-पिता को बधाई दी और अपने स्कूल के स्टॉफ का तहे दिल से धन्यवाद भी किया। स्कूल का पूरा स्टॉफ पास हुये सभी छात्रों को बधाई देने के लिये स्कूल में मौजूद रहा।
स्कूल की संस्थापिका सावित्री देवी ने भी सभी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



