8वें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में मनाया गया योग दिवस

फरीदाबाद : अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सैक्टर-12 न्यायालय परिसर में प्रशासन एवं आयूष विभाग के समन्वय से जिला एवं अनुमंडल दोनों स्तरों पर योगा दिवस मनाया गया। योग में हिस्सा लेने के लिए जिला एवं सत्र न्यायधीश यशवीर सिंह राठौर, ए0डी0जे0 अमृत सिंह चालिया, सी0जे0एम0 तैय्यब हुसैन, न्यायधीश गौरव खटाना, न्यायधीश सीमा दलाल, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान के0पी0 तेवतिया सहित अन्य अधिवक्तागण के अलावा न्यायालय कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यशवीर सिंह राठौर ने बताया कि योग वैसे तो हम सभी के लिए दिनचर्या का हिस्सा है, परन्तु समय के अभाव मे जो योग नहीं करते उनके लिए इस प्रकार के आयोजन जागरूक करने के लिए कारगर हैं। उन्होंने कहा कि योग से शरीर व दिमाग स्वस्थ रहता है। योग में अलोम-विलोम कपालभाति भ्रामरि व सूर्यनमस्कार जैसे योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रधान के पी तेवतिया ने योग की महत्वता बताते हुए प्रतिदिन योग का अभ्यास करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि योग से मन शांत रहता है व दिमाग दुरुस्त होता है, जिससे नकारात्मक विचार का प्रवाह मनुष्य के मस्तिष्क से निकल जाता है। उन्होंने कहा कि निरन्तर योग करने से मनुष्य किसी भी प्राणी व जीव के प्रति मन में बैर नहीं रखता। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संदीप पाराशर, संजय गुप्ता, संजय तेवतिया, अजीत डागर, हिमांशु तेवतिया, संजीव अत्री, ओमबीर धनखड़, ओमदत्त शर्मा, रमन वशिष्ठ सहित अनेक अधिवक्तागण व न्यायलय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!