छीना झपटी करने वाले और स्नैचिंग की मोटरसाइकिल को खरीदने वाले 2 आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर सीटी मलिक की टीम ने 2 छीना झपटी करने वाले और एक स्नैचिंग की मोटरसाइकिल को खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी सागर बल्लभगढ़ के गांव शाहपुर का तथा आरोपी शिवम बल्लभगढ़ के गांव डीग का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना आदर्श नगर के स्नैचिंग के मामले में आरोपी सागर को शाहपुरा मोड से 8 जुलाई को गिरफ्तार कर 2 दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी शिवम को डीग गांव से गिरफ्तार किया है और स्नेचिंग की घटना में आरोपी का साथ देने वाले जूनाइल आरोपी को शाहपुरा से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सागर ने एक मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट लेकर ठेके से शराब खरीदने के बहाने जूनाइल को फोन कर बुला लिया था। जिसने बाईपास रोड पर स्नैचिंग की वारदात को 7 जुलाई के दिन अपने साथी जूनाइल के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपियों ने स्नैचिंग की गई मोटरसाइकिल को मोटरसाइकिल के मिस्ट्री का काम करने वाले आरोपी शिवम को 5000 में बेच दी थी। आरोपी शिवम ने मोटरसाइकिल को काटकर उसके स्पेयर पार्ट्स बेचना चाहता था। आरोपियों से स्नैचिंग किया हुआ मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स को बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, आरोपी सागर व शिवम को जेल भेज दिया गया है तथा जूनाइल आरोपी को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!