नवीन सूद को निर्विरोध चुना गया सेक्टर 21 बी आरडब्ल्यूए का प्रधान

  • शहर के जाने माने उद्यमी व समाजसेवी हैं नवीन सूद

फरीदाबाद : सेक्टर-21 बी रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के हुए चुनाव में उद्योगपति नवीन सूद एक बार फिर से प्रधान चुने गए है। सेक्टर के लोगों ने नवीन सूद पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें बिना किसी विरोध के आरडब्ल्यूए का प्रधान चुना। अन्य पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें उपप्रधान के पद पर राजीव लाल, महासचिव के पद पर महेंद्र सेठी, संयुक्त सचिव के पद पर विमल बक्शी व कोषाध्यक्ष के पद पर कमल कुमार बत्रा ने निर्विरोध रुप से जीत हासिल की है।

नवीन सूद ने अपने पिछले कार्यकाल में निस्वार्थ भाव से सेक्टर की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया और आरडब्ल्यूए का बेहतर तरीके से संचालन किया। यही कारण रहा कि उनके सामने किसी ने भी चुनाव नहीं लड़ा और वह निर्विरोध ही आरडब्ल्यूए के प्रधान चुन लिए गए। प्रधान बनने के बाद टीम के सदस्यों व सेक्टर के लोगों ने प्रधान नवीन सूद का स्वागत किया।

मौके पर सभी सेक्टरवासियों व अपनी टीम के सदस्यों का आभार व्यत करते हुए नवीन सूद ने कहा कि सेक्टर 21 बी के लोगों ने उन्हें निर्विरोध चुनकर जो सम्मान दिया है, उसे वह कभी भी नहीं भूल पाएंगे। वह सेक्टर की सभी समस्याओं को हल करने का लगातार प्रयास करते रहेंगे और सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे ताकि सेक्टर के विकास में किसी तरह की दिक्कत न आए। हम सभी लोगों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है तभी अपने सेक्टर को एक नई पहचान दिला सकेंगे।

हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम पिछले कार्यकाल से भी अधिक काम इस बार करें। सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का सामधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। इसके लिए वह जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से मुलाकात करेंगे और सभी समस्याओं का समय पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। उनकी सोच है कि सेक्टर को स्वच्छ व खूबसूरत बनाया जाए, जिसके लिए वह लगातार कम करेंगे। इस काम में सभी सेक्टरवासियों के सहयोग की जरूरत होगी। यह बड़ी चुनौती है, लेकिन उससे बड़े हमारे हौसलें हैं और अब अपने सेक्टर को सबसे बेस्ट बनाकर ही दम लेंगे। उनकी ठीक काफी अच्छी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि सेक्टर को लेकर उन्होंने जो ख्वाब देखा है, उसे पूरा करने में उनकी टीम पूरा सहयोग देगी।

प्रधान बनने के बाद नवीन सूद बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयास से सेक्टर 21 बी में काफी काम हो रहे हैं और हम इन कामों की निरंतरता को जारी रखेंगे। आरडब्ल्यूए की पूरी टीम विधायक का आभार व्यक्त करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!