प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाए जो क्षेत्रीय लोगों से निरंतर संपर्क में रहें : अनूप धानक

फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक. राष्ट्रीय सचिव केसी बांगड़. पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा व शैलजा भाटिया ने सेक्टर-7सी में आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एक सभा की। इस सभा का आयोजन जजपा इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा द्वारा किया गया था।

राज्य श्रम मंत्री अनूप धानक ने इस सभा में कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा और साथ ही साथ क्षेत्रीय बूथों को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाए जो क्षेत्रीय लोगों से निरंतर संपर्क में रहें और जरूरतमंदों की सहायता तथा जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल्का प्रधान को सूचित करें ताकि बाधित कार्य को पूरा किया जा सके।

राष्ट्रीय सचिव के सी बांगड़ ने कहा कि हम फरीदाबाद क्षेत्र के हर वार्ड व गली की जानकारी लेकर और जो समस्याएं प्रशासन के माध्यम से हल होनी है उसका तुरंत हल करवाने के लिए कारवाई करने का काम करेगें। यह भावना लेकर ही आज हम आपके बीच में आए है। उन्होनें कहा कि जजपा आज भाजपा के साथ मिलकर गंठबधंन में सरकार चला रहे है और इस सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है।

जजपा इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि पार्टी के आला पदाधिकारियों और चुनाव प्रभारी के मार्गदर्शन में जिला फरीदाबाद की प्रत्येक क्षेत्र में युवा मजबूती के साथ सेवा देने का काम करेगें ताकि नगर निगम चुनाव में परचम लहराया जा सके। उन्होंने कहा की हम सभी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध हैं।

इस अवसर पर अजय भड़ाना, कुलदीप तेवतिया, रिछपाल लांबा, स्वराज अधाना, नीरज डोगरा, राजाराम गुप्ता, श्याम सिंह, आशुतोष गर्ग, हरमीत कौर, के सी शर्मा, सतीश शर्मा, हेमंत शर्मा, हितेश बिहानी, अनुराज झवंर, देवेन्द्र बैरागी, विनय धतरवाल व सतीश रेड़ सहित कई लोग मौजूद थे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!