सृष्टी बचाओ संस्था ने दिवंगत डीएसपी को दी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद : नूंह (मेवात) में कार्यरत डीएसपी स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह की खनन माफियाओं के द्वारा डंपर से कुचलकर हत्या किए जाने के विरोध में सृष्टी बचाओ एवम आरडब्ल्यूए ब्लॉक वाई के साथियों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस श्रद्धांजलि समारोह मे सृष्टी बचाओ संस्थापक संतोष शर्मा, सुनील तेवतिया, अनिल यादव, दारा सिंह, नेगी, सत्यभान, राकेश, नीरज, रामधन, रिंकू, रंजीत आदि ने पुण्य आत्मा पर पुष्प अर्पित करके मौन धारण किया एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!