सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौज ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी

- हर घर तिरंगा अभियान के निमित स्कूल में आयोजित की क्विज प्रतियोगिता
फरीदाबाद : सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौज (1112) के अध्यापकगण और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के निमित गाँव में तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में सभी विद्यार्थी और अध्यापकों ने हाथो में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ वंदे मातरम व भारत माता की जयकारों के साथ गांव के लोगों को देश की शान तिरंगे का महत्व बताया व सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल सीमा बत्रा ने हर घर तिरंगा अभियान मुहीम को पूरे देश में चलाने पर प्रधानमंत्री का अभिनन्दन किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हमें हर घर तिरंगा अभियान एक उत्साह और उत्सव के साथ मनाना है तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक भी करना है। वहीं तिरंगे का किसी भी प्रकार से अपमान न हो इस बारे में भी ध्यान रखना है।

प्रभात फेरी के बाद विद्यालय में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा क्विज प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसमें 5 राउंड कराए गए और विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। यह क्विज प्रतियोगिता बच्चों में मानसिक विकास और जरनल नॉलेज को ध्यान में रखकर किया गया था ताकि बच्चे जागरूक हो सकें। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक हरीश चालिया, अन्य अध्यापकगण, स्कूल के विद्यार्थी व गाँव के लोग मौजूद रहे।



