कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा हुए लोगों के दुःख सुख में हुए शामिल

फरीदाबाद, 16 अगस्त। प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगों के दुःख-सुख में शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आदर्श नगर में हरि यादव के निधन, आदर्श नगर निवासी त्यागी के निधन और राधा नगर में अशोक मास्टर की दादीश्री के निधन तथा मच्छगर वाले राधा नगर निवासी सुभाष धनखड़ के बड़े भाई शमशेर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों का ढांढस बढाया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर- 2 में शांति कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।



