नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में 19 वर्षीय आरोपी रंजीत को रेलवे लाइन के पास से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह द्वारा जघन्य अपराधों में आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 11 प्रभारी की टीम ने आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रंजीत है जिसकी उम्र 19 वर्ष है। राम नगर, आजाद नगर, इंदिरा नगर, कृष्णा नगर यह सब रेलवे लाइन के पास की कलोनियां है। कल शाम पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस चौकी सेक्टर 11 में शिकायत देते हुए बताया की वह ख़ुद और उसका पति मजदूरी का काम करते हैं। उसकी तीन बच्चे है जिसमे से नाबालिग बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

शाम करीब 5 बजे बच्ची ने मां को घटना के बारे में बताया। बच्ची ने कहा कि आरोपी रंजीत ने उसे साबुन देने के बहाने अपने घर पर बुलाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रखकर उसकी आवाज को दबा दिया। दुष्कर्म के पश्चात लड़की रोते रोते अपने घर आई । पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। पीड़ित परिवार के बताए अनुसार पुलिस उनके साथ मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक की तरफ भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए बीके अस्पताल मे मैडीकल कराया गया। आरोपी द्वारा पूर्व में किन-किन वारदातों को अंजाम दिया गया है इसके बारे में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!