समाजसेवी रविन्द्र पीलवान ने बलिदानी मनोज भाटी के घर जाकर किया शोक व्यक्त

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : समाजसेवी रविन्द्र पीलवान ने बलिदानी मनोज भाटी के घर फरीदाबाद के गांव शाहजहांपुर जाकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए मनोज भाटी पर पूरे देश को गर्व है। भाटी ने बहादुरी से पूरे देश की रक्षा की है इसके लिए यह समाज की जिम्मेदारी बनती है कि मनोज भाटी की कमी उनके परिवार को ना खले। पूरा देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

वक्त वक्त पर समाज के प्रबुद्ध लोगों को उनके परिवार के साथ खड़े रहना पड़ेगा और यह विश्वास दिलाना पड़ेगा कि मनोज भाटी की कमी पूरी नहीं की जा सकती। इस मौके पर तेजपाल, विक्रम भड़ाना (भूरा), दीपक भड़ाना आदि मौजूद रहे।



