ओसी नहीं मिलने पर बीपीटीपी के खिलाफ सेक्टर-76 में धरना शुरू

फरीदाबाद : आरडब्ल्यूए, बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2, सेक्टर 76, फरीदाबाद ने अपने बिल्डर बीपीटीपी के खिलाफ निर्णय लिया है कि जो सीजीआरएफ के आदेश का पालन नहीं कर रहा है और इस आदेश में बताई गई बातों को लागू नहीं कर रहा है जो निवासियों के पक्ष में जाता है। साथ ही, बिल्डर को अभी तक इस परियोजना के लिए ओसी प्राप्त नहीं हुई है, हालांकि परियोजना को 2008 में बहुत पहले शुरू किया गया था और 2013 में फ्लैट खरीदारों को कब्जा दिया गया था। जाहिर है, चूंकि ओसी नहीं है, अभी सोसायटी के नाम पर कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। एसटीपी कनेक्शन अभी तक कनेक्ट नहीं है। साथ ही 2014 में हैंड ओवर के समय जो बिल्डिंगों का प्लास्टर उतरा हुआ था उसको अभी तक मेंटेनेंस और रिनोवेशन नहीं किया है।

जीबीएम में निम्नलिखित निर्णय लिए गए :-

  1. एचईआरसी के आदेशों का पालन करने के लिए अब बीपीटीपी का अनुरोध नहीं करना।
  2. बीपीटीपी से पिछले 5 साल के बीपीएमएस ऑडिट के लिए डिमांड करना। ऑडिट होने तक सीएएम चार्जेस रोकना।
  3. अधिक याचिकाओं के साथ कानूनी लड़ाई जारी रखना।
  4. बीपीटीपी के खिलाफ सेक्टर 76 स्थित नेक्स्ट डोर मॉल स्थित अपने प्रधान कार्यालय में प्रतिदिन सुबह दो घंटे धरना शुरू करना।
  5. बीपीटीपी सीजीआरएफ आदेश को लागू करने और परियोजना के लिए ओसी प्राप्त करने के लिए लगातार मीडिया एवं प्रशासन को अवगत कराना जिससे बीपीटीपी अपने कमिटमेंट पूरा करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!