गणेश चतुर्थी पर सामाजिक संस्था समर्थ फाउण्डेशन ने जरूरतमंदों को किया भोजन वितरित

फरीदाबाद : गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था समर्थ फाउण्डेशन द्वारा भोजन वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के फाउण्डर मैम्बर्स गोपाल सिंह बिष्ट व विकास कुमार यादव, जगमोहन, जयप्रकाश सिंह और कमल अहमद सिद्दाकी ने गरीब व जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट व सचिव विकास कुमार यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि हम सभी लोग जो आज इस स्थिति में है कि समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए कुछ अच्छा किया जाना चाहिए। उसी को ध्यान में रखते हुए गणेश चतुर्थी के दिन से पुण्य कार्य शुरू किया जाए और पहला कार्य हमने भोजन वितरण अर्थात लंगर का आयोजन करके किया गया। इस मौके पर 1000 लोगों को लंगर वितरित किया गया।



