कांग्रेस कितने ही हल्ला बोल करें लेकिन अब उनकी कोई सुनने वाला नहीं : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

बल्लभगढ़, 05 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को शिक्षक दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार होता है। शिक्षा हमारे जीवन में मार्गदर्शन का काम करती है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा स्थानीय सेक्टर- 8 कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को भी फोन करके समाधान करने के दिशा निर्देश दिए।

वहीं गत सायं प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर – 64 में करीब 20 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले पार्क का पौधारोपण कर शिलान्यास किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सेक्टर वासियों को बल्लभगढ़ मोहना रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मोहना रोड के ऊपर एलिवेटेड पुल का निर्माण भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले बल्लभगढ़ की हरी विहार और आदर्श नगर जैसे इलाके में पैदल निकलना भी मुश्किल था। लेकिन प्रदेश की मनोहर सरकार ने बल्लभगढ़ के पूरे इलाके को आरएमसी और इंटरलॉकिंग टाइल में तब्दील करने का बहुत बड़ा कार्य किया है। जिसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस की हल्ला बोल रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस कितने ही हल्ला बोल करें। लेकिन अब उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। देश की जनता भाजपा सरकार की रीति और नीति में अपना विश्वास बना चुकी है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ प्रदेश में बिना भेदभाव के कार्य कर रही है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का सेक्टर- 64 पहुंचने पर स्थानीय सेक्टर वासियों ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया और उन्हें पार्क बनवाने और बल्लभगढ़ में चहुमुखी विकास कार्य करवाने को लेकर उनका पगड़ी बांधकर धन्यवाद भी जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!