मैनुफक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद ने IGnITE (इंडो-जर्मन इनीशिएटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन) के साथ किया सभा का आयोजन

फरीदाबाद : मैनुफक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद ने IGnITE (इंडो – जर्मन इनीशएटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन) के साथ गोल्डन गैलेक्सी होटल रिसोर्ट्स में सेमिनार का आयोजन किया। रमणीक प्रभाकर, महासचिव, एम ए ऍफ़ ने आये हुए सभी मेंबर्स का स्वागत किया व मंच अधिकारियों से मंच पर आने का आग्रह किया।

सभा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने चीफ गेस्ट एमएएफ पूर्वप्रधान जगत मदान, IGnITE से आये हुए धर्मवीर सिंह, सीनियर मैनेजर कॉपरेट सिटीजनशिप सीएमेंस (प्रोजेक्ट इग्नाइट), दिग्विजय राजपूत, डिवीज़नल मैनेजर, बिज़नेस हेड, सेंटम (प्रोजेक्ट इग्नाइट), प्रदीप कुमार राणा, प्रोजेक्ट लीड पेन इंडिया, सेंटम व श्रीमती गार्गी, मास्टर ट्रेनर, इग्नाइट व् एमएऍफ़ पैनल मेंबर्स का फूलों का गुच्छा देकर स्वागत किया।

उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसके लिए एम् ए ऍफ़, कोषाध्यक्ष ऋषि त्यागी की मुक्त कंठ से सराहना की व राकेश राठौर, मोहिंदर पाल, रत्नेश दीवान, नरेश वर्मा, पारुल रत्रा, गुरदीप सिंह गिल, संदीप गोयल के द्वारा एसोसिएशन में नए मेंबर जोड़े जाने पर फूलों का गुच्छा देकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बतलाया हमने एक महीने मे 22 नए मेम्बर बनाये है।

एसोसिएशन के महासचिव रमणीक प्रभाकर ने अपने संबोधन में बतलाया की जगत मदान हमारे पूर्व प्रधान रहे है हमने तीन साल साथ काम किया है और जगत मदान के कार्यकाल में हमने बहुत बड़े -बड़े व् अच्छे इंडस्ट्री के हित के लिए कार्य किये है।

इस अवसर पर जीएसटी पैनल के राम अक्षय ने इ-वे बिल की सम्पूर्ण जानकारी दी व जीएसटी से संबंधित विभिन्न गाइडलाइन की जानकारी दी जबकि पैनल से कीर्ति जैन से बतलाया की वे ICAI (इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंट ऑफ़ इंडिया) से जुडी हुई है और इंडस्ट्री के जुड़े अपडेट दिए।

इससे पूर्व एसोसिएशन के प्रधान स. सुखदेव सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेमिनार हमारी इंडस्ट्री के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा की IGnITE का प्रोजेक्ट बहुत अच्छा है ये इंडस्ट्री में ट्रेनिंग देंगे व् ITI से बच्चे ट्रैनिग के लिए भेजेंगे। उन्होंने कहा इंडस्ट्री पर क्या लायबिलिटी होगी विस्तार से बताये ताकि हमारे इंडस्ट्रिलिस्ट ज्यादा से ज्यादा आईटीआई के बच्चे ट्रेनिंग के लिए अडॉप्ट करे और उनका भविष्य बेहतर बनाने में योगदान दे सके!

उन्होंने एमएएफ, महासचिव रमणीक प्रभाकर की एमएएफ के लिए मेहनत व लगन की मुक्त कंठ से सराहना की।

प्रोजेक्ट IGnITE से धर्मवीर सिंह, सीनियर मैनेजर कॉपरेट सिटीजनशिप, सीमेंस ने कहा कि MSME सेक्टर हमारे देश की जीडीपी में लगभग 40% कंट्रीब्यूट करती है। गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने देखा की MSME सेक्टर कही न कही स्किल वर्कफोर्स की वजह से स्ट्रगल करता है। हमने काफी स्टडी किया और निर्णय किया की हम आईटीआई स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देंगे उनके स्किल डेवलपमेंट पर काम करेंंगे! फिर प्रोजेक्ट IGnITE लाये और इस पर काम शुरू किया।

दिग्विजय राजपूत, डिवीज़नल मैनेजर, बिज़नेस हेड, सेंटम (प्रोजेक्ट इग्नाइट), प्रदीप कुमार राणा, प्रोजेक्ट लीड पेन इंडिया, सेंटम व श्रीमती गार्गी, मास्टर ट्रेनर, इग्नाइट ने संयुक्त होकर IGnITE प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी व ट्रेनिंग के विषय में बतलाया और आईटीआई स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग के लिए अडॉप्ट करने के लिए अपील की। इसके बाद सभी ने अपने सवाल रखे जिसके सन्तोषजनक उत्तर दिए गए व उनके मन की संकाय दूर की गई।

मुख्य अतिथि एमएएफ के भूतपूर्व प्रधान जगत मदान (1998) ने कहा की जब ये एसोसिएशन बहुत छोटे रूप में थी तब से जुड़ा हुआ हु। एमएएफ को इस तरह बुलंदियों को छूता देख अत्यधिक प्रसन्ता होती है। आज ये एसोसिएशन हरियाणा की सबसे बड़ी एसोसिएशन है जो पिछले 70 सालों से इंडस्ट्री की सेवा के रही है। उन्होंने रमणीक प्रभाकर व उनकी टीम की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा प्रोजेक्ट IGnITE बहुत ही अच्छा प्रोजेक्ट है MSME के लिए इंडस्ट्री को जरूर अडॉप्ट करना चाहिए।

धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा एसोसिएशन को उन्नति करते देख बहुत अच्छा लगता है। स. सुखदेव सिंह व रमणीक के नेतृत्व में कार्यप्रणली बहुत ही सहरानीय है। उन्होंने कहा कि स्थितियां बदल रही हैं और नए कानूनों के साथ उद्यमियों के समक्ष चुनौतियां बढ़ रही हैं ऐसे में हमें भी परिवर्तनशील प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा।

इस अवसर पर कैलाश मोदगिल, तरुण जैन, भूषण दीवान, राकेश राठौर, नीरज जैन, तेजिष प्रभाकर, सुशील सेठी, सी एल जैन, एम सी मलिक, अनिल वोहरा, एम एम शर्मा, प्रदीप सेठी, निशांत त्यागी, सुनील सचदेवा, बी आर खान, अनिल सचदेवा, नरेश सिंह, मुकेश कपूर, रजत सहगल, अमित मुंशी, प्रशांत ठाकुर, गगन धीमान, रजत सहगल, पुष्पेंदर सिंह, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।सदस्यगण निर्धारित समय के अनुसार मीटिंग आयोजन की सराहना करते देखे गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!