धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है आपसी प्रेम : अमर चौधरी

  • धर्म हमें सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं : गोल्डी
  • प्राचीन श्री राम सेवा दल ने निकाली 17 वीं दुर्गा नवमी शोभा यात्रा

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्राचीन श्रीराम सेवादल एवं सखी, सरवर बिरादरी की ओर से 17 वी दुर्गा नवमी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर शहर के समाजसेवी अमर सिंह चौधरी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की। अमर चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति अनेक धर्मों की संस्कृति है । यही कारण है कि भारत को अनेकता में एकता के लिए विश्व में पहचाना जाता है । चौधरी ने कहा कि त्योहार हमें मिलजुल कर मनाने चाहिए इससे त्योहार का आनंद दुगना हो जाता है ।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपस में भाईचारा प्रेम सौहार्द का वातावरण बनता है और एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढता है। यही हमारी विशेष पहचान है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि औद्योगिक नगरी मिनी इंडिया के नाम से जानी जाती है जहां हर भाषा हर धर्म और हर संप्रदाय का व्यक्ति रहता है अनेक प्रकार के धर्म व रीति रिवाज फरीदाबाद में देखने को मिलती हैं सभी लोग एकजुटता के साथ रहते हैं इससे हमारे प्रेम और आपसी भाईचारे का पता चलता है कि हम किस तरह सभी धर्मों और त्योहारों को एक साथ मिलकर इज्जत देते हुए उन्हें प्रेम और सद्भावना से मनाते हैं। धर्म हमें सद मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं सर मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति हमेशा प्रश्न और खुश रहता है।

यह शोभायात्रा इस बात का परिचायक है कि इसमें सभी धर्म, बिरादरी के मौजूज लोग एकत्र होकर शहर के मुख्य बाजारों से निकले हैं। जहां उनका शहर के लोगों ने हृदय से पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। श्रीराम सेवादल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों से बुलाई गई मनमोहक धार्मिक झांकियां, सिंदूरी हनुमान तथा शहर के बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी ।

प्राचीन श्री राम सेवा दल के अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु दत्त पाराशर ने कहा कि यह हमारा हर साल का प्रयास है और इस बार शहर के गणमान्य लोगों ने सड़कों पर चलकर एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में सखी सरवर बिरादरी के मौजूज लोगों में ओमप्रकाश डावर, पवन डावर, जय किशन टुटेजा, दीवान गांधी तथा डेरेवाल सभा से तिलक नागपाल, जबकि प्राचीन श्रीराम सेवादल की ओर से एडवोकेट डॉक्टर गौरव पाराशर मन्नू वधावन जावेद अली प्रताप सिंगला चंद्र शर्मा, किशोर मदान, संजय कक्कड़, गुलशन अरोड़ा तथा सेवादल के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!