आगामी 16 से 18 दिसंबर तक खेलों हरियाणा प्रतियोगिता का होगा आयोजन : एसडीएम पंकज सेतिया

फरीदाबाद, 09 दिसंबर। आगामी 16 से 18 दिसंबर तक खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें फरीदाबाद जिले में शूटिंग, मलखम, खो खो का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम बड़खल एवं खेलों हरियाणा के नोडल अधिकारी श्री पंकज सेतिया ने सेक्टर -12 खेल सुविधा केंद्र में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के लगभग 11500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें फरीदाबाद जिला में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 27 खेलो का आयोजन प्रदेश के अलग- अलग जिलों में होगा। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, यमुनानगर, गुरुग्राम और रोहतक में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी है।

उप निदेशक खेल गिरिराज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 5000, रजत पदक जीतने • वालों को 3000 और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2000 की राशि दी जाएगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 18 दिसंबर तक खेली जाएगी। इसके लिए अलग-अलग खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं। खेलों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शूटिंग, मलखम, खो खो इन 3 प्रतियोगिताओं के आयोजन सेक्टर 12 खेल परिसर में करवाए जाएंगे।

बैठक में जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया, डिप्टी सीएमओ डॉ राम भगत, एचएसवीपी जे ई कमल नागर, पीजीटी मॉडर्न स्कूल विनीत राजन, कोच राजेंद्र सिंह, कपिल, नीरेश यादव, धर्मेंद्र, दीपक कुमार, कुलदीप सहित अन्य अधिकारीगण तथा कोच मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!