स्पोट्र्स लैंड डीपीएस ने सात विकेट से जीता मैच

फरीदाबाद : पहला स्लेजहैमर विंटर अंडर-12 लीग मैच का छठां मैच स्पोट्र्स लैंड डीपीएस ने सात विकेट से जीत लिया। यह मैच स्लेजहैमर क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच स्लेजहैमर अंडर-12 टूर्नामेंट और स्पोट्र्स लैंड डीपीएस के बीच खेला गया। जिसमें टॉस करवाने मुख्यातिथि के रूप में स्लेजहैमर क्रिकेट अकादमी के एमडी/क्रिकेटर प्रदीप मोहंती मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने दोनों टीमों का टॉस करवाया। जिसमें स्पोट्र्स लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। क्रिकेटर प्रदीप मोहंती ने दोनों टीमों को बेहतर खेल खेलने की शुभकामनाएं दी।
वहीं स्लेजहैमर अंडर-12 टूर्नामेंट की टीम ने 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। जिसमें देवांश ने 84 रन बनाए। सक्षम पंडिता ने 67 रन बनाए। अर्नव भटनागर ने 27 रन बनाए। स्पोट्र्स लैंड डीपीएस के गेंदबाज रेयान दुआ और विशेष ने 2-2 विकेट लिया। कनिष्क ने एक विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोट्र्स लैंड डीपीएस ने 39.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। रेयान दुआ ने 97 रन बनाए। वहीं वंश तेवतिया ने 54 रन बनाए। सौर्या ने 29 रन बनाए। वहीं स्लेजहैमर के गेंदबाज वैभव, देवांश और अमित ने 1-1 विकेट लिया। वहीं अंत में मैन ऑफ द मैच रेयान दुआ और फाईटर ऑफ द मैच देवांश को दिया गया।



