बी.के अस्पताल में डॉक्टर से मार-पीट करने वाले 3 आरोपियो को थाना एसजीएम नगर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी नरेन्द्र कादयान के द्वारा अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर पकड के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना एसजीएम नगर प्रबंधक की पुलिस चौकी नम्बर-3 टीम ने लडाई-झगडा करने वाले 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में विनीत कुमार,अक्षय और सचिन का नाम शामिल है। आरोपी विनीत कुमार उत्तर प्रदेश के गांव लाखनौरे का हाल फरीदाबाद के दयालबाग का, आरोपी अक्षय रोहतक जिले के गांव खरक जाटान का हाल में दिल्ली के अमन बिहार रोहिणी का तथा आरोपी सचिन रोहतक जिले के गांव मायना हाल दिल्ली के विकासपुरी का रहने वाला है। आरोपी विनीत कुमार और अक्षय अध्यापक है। आरोपी विनीत अपने साथी के साथ दिल्ली किसी शादी के प्रोग्राम में से फरीदाबाद आ रहे थी। रास्ते में करीब 2.00 बेज किसी के साथ एक्सीडेंट हो गया था। विनीत कुमार और योगिन्द्र ईलाज के लिए बीके अस्पताल करीब 2.30 बजे आए। अस्पताल में रात्री शिफ्ट में डॉक्टर रामनिवास की ड्युटी थी। डॉक्टर के अनुसार फर्स्ट एड का ईलाज दिया। लेकिन योगिन्द्र को देखकर विनीत ने और ईलाज की बात कही। जिसके चलते आरोपी विनीत औऱ डॉक्टर के बीच कहां सुनी हो गई। आरोपी विनित ने अपने अन्य साथी अक्षय और सचिन को फोन कर बुला लिया था। आरोपियो ने डॉक्टर के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

आरोपियो के खिलाफ डॉक्टर के द्वारा पुलिस चौकी नम्बर-3 शिकायत दी गई। जिसपर आरोपियो के खिलाफ मार-पीट, सरकारी कार्य में बाधा डलकर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की गई। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियो को एस्कॉर्ट अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घायल योगिन्द्र का अभी एस्कॉर्ट अस्पताल में ईलाज चल रहा है। आरोपियो को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!