गौमांस तस्करी करते समय आरोपी पुलिस पर फायरिंग करके हुआ था फरार, गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने 10 वर्ष से फरार चल रहे गौमांस तस्कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम यूनुस खान है जो मेवात के अड़वर गांव का रहने वाला है। 10 वर्ष पहले जुलाई 2013 में क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने गदपुरी हाईवे पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उस दौरान गौमास से भरा एक ट्रक नाका तोड़कर वहां से निकला और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नियत से उनके ऊपर फायर किया जो पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायर करने पर गोली ट्रक के टायर में लगी जिसके पश्चात ट्रक थोड़ी दूर जाकर रुक गया। आरोपी ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। उस समय ट्रक में से 9845 किलोग्राम गौमांस व एक देसी तमंचा बरामद किया गया था। सेक्टर 58 थाने में इसके तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। फरवरी 2014 में अदालत ने आरोपी यूनिस को पीओ घोषित किया।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल कर रहने लगा जो राजस्थान यूपी हरियाणा दिल्ली इत्यादि क्षेत्र में नाम बदल बदल कर रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कल आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उस दिन अपने साथी शौकीन के साथ ट्रक में गोमांस भरकर उटावड़ से दिल्ली ले जा रहा था। आरोपी ने बताया कि उस समय उटावड़ में गौमांस का भारी काम था जो प्रतिदिन काफी मात्रा में गोमांस दिल्ली सप्लाई होता था और उन्हें मीट सप्लाई करने के लिए ₹50000 मिलते थे इसलिए पैसा कमाने के लालच में आरोपियों ने अपना ट्रक गौ तस्करी में लगा दिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के साथी के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।



