क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल की बरामद

– आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी में अवैध हथियार के 7 मुकदमे दर्ज

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रिंस उर्फ कालू है जो फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई जो उसने 2 सप्ताह पहले कोतवाली एरिया से चोरी की थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मकैनिक का काम करता है और बुरी संगत में पड़कर शराब व गांजे का नशा करने लगा और नशे की आपूर्ति करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी के 5 तथा अवैध हथियार के 2 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!