19 साल से फरार चल रहे आरोपी को थाना शहर बल्लबगढ़ की टीम ने किया गिरफ्तार

– मामले में 4 आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका था, आरोपी को 2001 में साथियों सहित डकैती के प्रयास में गिरफ्तार किया गया था।
– जमानत के बाद कोर्ट में हाजिर ना होने पर तत्कालीन एडिशनल सेशन जज श्री एम एल राठौड़ की अदालत से 2004 में पीओ घोषित किया गया था
फरीदाबाद : आरोपी को थाना शहर बल्लबगढ़ प्रभारी की टीम ने डकैती के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शहजाद है आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव बिशंबरा का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2001 में थाना शहर बल्लबगढ़ के एरिया में अपने 4 अन्य साथियो के साथ मिलकर अवैध हथियार के साथ डकैती के प्रयास किया था तब पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया था। आरोपी से मौके से बटनदार चाकू बरामद हुआ था। जिसमें सभी पाचों आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आरोपी वर्ष 2004 माननीय अदालत के द्वारा पीओ घोषित किया था। जो आरोपी लगातार फारार चल रहा था। फरार आरोपी की तलाश मे पुलिस समय समय पर रेड करती रही। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



