मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फऱीदाबाद में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ की वाईस चेयर पर्सन सुषमा गुप्ता व महासचिव के आदेशानुसार रेड क्रॉस शाखाओ में प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षको को दुर्घटना के समय व आपदा के समय पर बचाव के विभिन्न तरीको के बारे मे प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी कड़ी मे विक्रम सिंह, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार बिजेंद्र सोरोट, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फऱीदाबाद मे किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे संजीव धीमान, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी हरियाणा शाखा से उपस्थित रहे। उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त मीनू कौशल, मास्टर ट्रेनर, ने प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन में प्र्योगात्मक तरीके से किस प्रकार सीपीआर, रक्त सत्राव, हड्डी टूटने, जलने, बिजली करंट, अघात, लू लगना, मिर्गी का दोरा आदि के समय किस प्रकार प्राथमिक सहायता दी जाती है उसके बारे में बताया।

इस कार्यक्रम में डा. जी. एल. खन्ना, प्रो वाइस-चान्सेलर, डा. गुरजीत कौर चावला, डा. नीतीश, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज से मोजूद रहे। इसके अतिरिक्त संजीव धीमान, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी ने फरीदाबाद के सभी प्राथमिक चिकित्सा व गृह चिकित्सा के प्रवक्ताओ के साथ प्राथमिक चिकित्सा की महता पर प्रकाश डालते हुए रेड क्रॉस कार्यालय फरीदाबाद में प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ताओं व मास्टर ट्रेनर के साथ बेठक भी आयोजित की। इस बेठक में संजीव धीमान द्वारा स्कूलों में होने वाली 1700 निशुल्क प्रशिक्षण के बारे मे बताते हुए कहा कि इन 1700 विद्यार्थियों का शुल्क राज्य शाखा द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होने हर जिले मे 45 स्कूलों में होने वाली एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के बारे में बताया व इस प्रशिक्षण को जल्द से जल्द पूरा कराने के आदेश दिये गये।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 9 सितम्बर 2023 को विश्व प्राथमिकता दिवस बनाया जाएगा जिसकी थीम “फ़र्स्ट ऐड इन डिजिटल वर्ल्ड” रहेगी जिसके लिए 1 जुलाई 2023 से 9 सितम्बर 2023 तक एक मोबाइल वेन पूरे हरियाणा राज्य में चलायी जाएगी जिसमें सीपीआर के बारे में जगह-जगह पर विस्तार से बताया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!