DSC समाज ने सेक्टर 16 की अनाज मण्डी एक रैली रखी, मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुजर को ज्ञापन सौप

फरीदाबाद : फरीदाबाद में प्रस्तावित राष्ट्रीय समाज कल्याण सोसायटी के नेतृत्व में DSC समाज ने सेक्टर 16 की अनाज मण्डी एक रैली रखी जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुजर और मूलचंद शर्मा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार मौजूद रहें और साथ ही फरीदाबाद के 5 विधायक सामिल रहे! कार्यक्रम में 2500 से तीन हजार लोग फरीदाबाद से अलावा 4 जिलों के Dsc समाज ने बड़ चडकर भाग लिया ।

हरियाणा सरकार ने Dsc- A को शिक्षा में बहाली के लिए हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद कार्यक्रम के रूप में किया । इस रैली में फरीदाबाद के साथ साथ आस पास के जिलों के चौधरी सरपंच मौजूद रहें मेवात गुरुग्राम पलवल नूह से Dsc समाज की कई बसें लोगो से बरकार आई।

कार्यक्रम में जहा हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया गया वहीं समस्त Dsc समाज से अपना रोष भी प्रकट किया और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुजर को अपना ज्ञापन सौप।

रैली में प्रस्तावित राष्ट्रीय समाज कल्याण सोसायटी के मंच के माध्यम से सभी वक्ताओं ने अपनी बात सरकार के कानों तक पहुंचने के लिए एक ही बात रखी की सरकार ने जैसी शिक्षा के क्षेत्र में वर्गीकरण किया है। वैसे ही रोजगार में भी DSc की पूर्ण बहाली की जाए । की जिससे DSC समाज का भविष्य का उजाला हो सकें।

रैली में जनता को संबोधित करते समय मास्टर बालू सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय समाज कल्याण सोसायटी ने सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री का शिक्षा में वर्गीकरण को लेकर धन्यवाद किया । मांग की जैसे सरकार ने शिक्षा में वर्गीकरण किया वैसे ही रोजगार में DSc पूर्ण रूप से लागू की जाए । अगर सरकार हमारी बात को नही सुनती हैं। तो सर्व समाज आगे की रण नीति तैयार करेगा ।

मास्टर बालू सिंह ने अपने भाषण में कहा की सरकार Dsc समाज को अनदेखा ना करें ।

रैली में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुजर ने आश्वासन दिया कि आपकी बात को मैं मुख्यमंत्री से मिलकर आपकी बात रखूंगा और जल्द से जल्द DSC पूर्ण रूप से लागू की जाएगी । और सभी विधायकों ने भी भरोसा दिलाया की आपकी DSc की पूर्ण लागू की मांग को हम सभी विधायक विधानसभा स्तर में रखेंगे और इसको सरकार से बहाल कराएंगे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!