8 वर्षीय बच्ची की नसें काटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया काबू

– कोलकाता का रहने वाला आरोपी वारदात के बाद कोलकाता भागने की फिराक में था

– आरोपी के खिलाफ थाना सराय में पोक्सो एक्ट और हत्या का प्रयास के अंतर्गत मुकदमा किया गया था दर्ज

– मामला कल शाम का है, सराय एरिया में आरोपी बदनियती से बच्ची को अपने घर ले गया। बच्ची के चिल्लाने पर उसे चुप करवाने के लिए आरोपी ने बच्ची के हाथों की नस काट दी जिसकी वजह से बच्ची बेहोश हो गई जिसे लोहे के ट्रंक में डालकर, ट्रंक को बेड बॉक्स में रख दिया ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।

– सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर ईआरवी और एसएचओ सराय विनीत पहुंचे, बच्ची को तुरंत बीके हॉस्पिटल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद रात को ही एसएचओ बच्ची को परिजनों के साथ सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर गया!

– बच्ची का सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, मुकदमे में हत्या की धारा जोड़कर की जा रही है कार्यवाही

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ तथा डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक कुमार व सराय थाना प्रभारी विनीत कुमार व उनकी टीम ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ की हत्या करने के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम बिजेंद्र है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और फरीदाबाद में डीएलएफ एरिया में फैक्ट्री में काम करता था जिसकी उम्र 30 वर्ष है और वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ कोलकाता में रहती है। कल दोपहर को सराय एरिया में रहने वाली एक 8 वर्षीय बच्ची लापता हो गई जिसे उसके परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। बच्चे के परिजनों में आसपास के एरिया में पूछताछ करें जिससे पता चला कि वह पड़ोस में आरोपी के मकान की तरफ गई थी। बच्ची के परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें एक मकान में खून की कुछ बूंदे पड़ी हुई दिखाई दी जिसके पश्चात उन्होंने आसपास चेक किया और जब वहां पर पड़े बेड को खोला गया तो उसमें एक ट्रंक मिली। ट्रंक को खोलकर देखा गया तो उसने बच्ची को डाल रखा था। बच्ची के हाथों की नस काट रखी थी। बच्ची के परिजनों ने तुरंत पुलिस को संपर्क किया!

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात बच्ची को सफदरजंग रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बच्ची को जल्द से जल्द सफदरजंग पहुंचाने के लिए अपनी गाड़ी साथ लेकर गए और एंबुलेंस को रास्ता दिलवाकर उसे तुरंत सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सारी रात हॉस्पिटल में ही मौजूद रहे। बच्ची के परिजनों के शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां आज इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसी बीच थाना प्रभारी द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके पश्चात क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की टीम ने मिलकर आरोपी की तलाश की और उसे काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बदनियती से बच्ची को अपने घर ले गया और बच्ची के चिल्लाने पर उसे चुप कराने के लिए उसके हाथ की नस काटकर उसे लोहे की ट्रंक में डालकर बेड में छुपा दिया ताकि किसी को पता ना चले। आरोपी वारदात के पश्चात कोलकाता भागने की फिराक में था परंतु पुलिस की तत्परता से आरोपी को तुरंत काबू कर लिया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं लगा गई। आरोपी को सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!