तिगांव पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने फूल माला पहनाकर उनके कार्यों की सराहना की

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश तथा डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के मार्गदर्शन के तहत कार्रवाई करते हुए एसीपी तिगांव राजेश लोहान के नेतृत्व में तिगांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर, सैक्टर 3 प्रभारी सीमा, जिला प्रशासन की तरफ से बिल्डिंग एंड रोड विभाग से एक्सइएन प्रदीप सिंधु, मार्केट कमेटी सचिव इंद्रपाल, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार जीवनदास, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ से एएसआई जगसीर तथा उनकी टीम द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए किए गए बेहतरीन कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा उर्फ बबली ने फूल माला पहनाकर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की करते हुए उनके कार्य की सराहना की।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के सराहनीय कार्य को देखते हुए उनका धन्यवाद किया और फूल मालाएं पहनाकर उनकी प्रशंसा की। पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा दिन-रात कार्य करके यमुना के पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यमुना के दोनों तरफ से लोगों की तलाश में सर्च अभियान जारी है और जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा को समाचार पत्र व टेलीविजन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि फरीदाबाद पुलिस आमजन की सहायता में दिन-रात कार्य कर रही है इसलिए वह पुलिस व जिला प्रशासन को सम्मानित करने के लिए स्पेशल मंझावली आए थे जहां पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और लोगों की मदद करने के लिए उनकी प्रशंसा की। यमुना में बढ़ते जलस्तर के कारण पैदा हुई विकट परिस्थितियों में फरीदाबाद पुलिस आमजन की हर संभव सहायता कर रही है और पानी में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।



